सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राज्य सहकारी मर्यादित अपेक्स बैंक में प्रबंधक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी की।

प्रार्थिया ज्योति साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 01, अहिवारा ने थाना नंदनी में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी जय कुमार वर्मा ने नौकरी लगाने के नाम पर 6,00,000 रुपये की मांग की। प्रार्थिया ने दिनांक 06/08/2023 को 1,00,000 रुपये नगद, 13/01/2024 को 4,00,000 रुपये नगद और 05/01/2024 को 1,00,000 रुपये बैंक के माध्यम से आरोपी को दिए।

नौकरी न मिलने पर जब प्रार्थिया ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने 10/05/2025 और 12/05/2025 को 2,00,000-2,00,000 रुपये के दो चेक दिए। दोनों चेक खाते में पर्याप्त रकम न होने के कारण बाउंस हो गए। जांच में आरोपी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करना पाया गया। इस आधार पर थाना नंदनी नगर में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी जय कुमार वर्मा, उम्र 57 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 23, प्रगति नगर, रिसाली, थाना नेवई को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *