संभागायुक्त और कलेक्टर का औचक दौरा

भिलाई नगर। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह सूर्या माल के पीछे निर्मित आवास का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के साथ पहुंचे। बड़ी संख्या एवं खुले क्षेत्र में निर्मित आवासों को देखकर संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर प्रसन्नता जाहिर किये । प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक अंतर्गत 1120 यूनिट सूर्य विहार के पीछे और 810 यूनिट माइलस्टोन के पास आवासों का संयुक्त निरीक्षण निगम के टीम के साथ किए। 1120 यूनिट अंतर्गत निर्माणाधीन मकान को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जो हितग्राही शिफ्ट हो गए हैं उनके स्थाई रूप से पानी, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। इसके पश्चात 810 यूनिट माइलस्टोन के पास के आवासों का निरीक्षण किया गया । जिसमें निगम भिलाई को पूर्ण किस्त जमा किए गए लगभग 115 हितग्राहियों के मकान को पहले पूर्ण करके हितग्राहियों को सौंपने के लिए निर्देश दिए गए।


कलेक्टर महोदय कुरूद स्थित सीबीजी प्लांट स्थल का निरीक्षण निगम आयुक्त के साथ किए एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी हरिवंश सिंह मीरी, महेश राजपूत, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं राजस्व टीम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *