पुलिस विभाग के मेधावी बच्चों का सम्मान, नीट-जेईई, बोर्ड में 90% से अधिक और नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल लाने वाले हुए सम्मानित



Durg । दिन शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई नगर में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के पुत्र-पुत्रियों द्वारा नीट, जेईई मेन्स, 10वीं, 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक एवं नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आपने शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पुलिस विभाग और जिले का नाम भी रोशन किया है। यह आपकी मंजिल नहीं बल्कि एक माइलस्टोन है। इससे भी अधिक मेहनत कर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करें। एसपी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित छात्र-छात्राओं की सूची:

क्र.थाना/शाखाकर्मचारी का नामछात्र/छात्रा का नामउपलब्धि
1दुर्गममता अली शर्माआयान अलीफुटबॉल 5वीं नेशनल लेवल क्लब चैंपियनशिप 2025
2छावनीनवी मोनिका पांडेयअभिनव पांडेयजेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण
3विशेष शाखा भिलाईकैलाशनाथ मिश्राविद्या मिश्रा10वीं में 96%
4रानीतराईपुरुषोत्तम कुर्रेवेलिना कुर्रेजेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण
5विशेष शाखा भिलाईप्रहलाद बंछोरलिपिका बंछोर10वीं में 90%
6नपुअ कार्यालय छावनीकौशल कुमार साहूनेहा साहूसीबीएसई 10वीं में 92.8%
7विशेष शाखा भिलाईहरीश कुर्रेप्रवेश कुर्रेजेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण
8कुम्हारीरोशन बंछोरदेवांशी बंछोरसीबीएसई 10वीं में 91.2%
9दुर्गललित साहूमोनिका साहूसीबीएसई 10वीं में 95.2%
10यातायातजितेंद्र मारकंडेपीयूष मारकंडेजेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *