ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग में 569 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कार्रवाई, लापरवाही पर सख्ती जारी



दुर्ग । दुर्ग में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एक दिन पूर्व चालकों को समझाइश दी गई थी कि वे वर्दी पहनकर, निर्धारित क्षमता में सवारी लेकर, वैध लाइसेंस के साथ, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन न खड़ा कर, नशे की हालत में वाहन न चलाकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन करें।

इसके बावजूद निर्देशों की अनदेखी करने वाले लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की गई। जनवरी 2025 से अब तक कुल 569 ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस दुर्ग चार प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से काम कर रही है:

  1. सड़कों और चौराहों की अभियंत्रिकी खामियों को सुधारना।
  2. अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाना।
  3. यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों को नियमों के प्रति सजग करना।
  4. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई करना।

यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *