अश्लील वीडियो दिखाने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत भेजा गया जेल


दुर्ग ।
दिनांक 24 जून 2025 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से अश्लील वीडियो दिखाए जाने की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर एक युवक को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते और अन्य लोगों को दिखाते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलावर हुसैन, निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार बताया और अश्लील वीडियो देखने तथा अन्य को दिखाने की बात स्वीकार की। इस पर आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 127/25, धारा 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 24 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वंदिता पनिकर, सहायक उप निरीक्षक कपिल देव यादव और आरक्षक शैलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: दिलावर हुसैन
  • पिता: शेख मोहम्मद
  • उम्र: 19 वर्ष
  • निवासी: शिवाजी नगर, खुर्सीपार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *