21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मुख्य आयोजन सिविक सेंटर सेक्टर 05 में

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम सिविक सेंटर, सेक्टर 05 में समय प्रातः 7 बजे आयोजित है। यह कार्यक्रम योग गुरू, सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया जायेगा। योग कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, अध्यात्मिक, जनप्रतिनिधि, छात्रो, खिलाड़ी, योगा आचार्यो एवं नागरिको को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन क्रं. 05 के आयुक्त कुलदीप गुप्ता एवं कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह को दायित्व सौंपे है।
नगर निगम भिलाई के भेलवा तालाब, तारा मण्डल उद्यान, श्रीराम चौक मैदान कुर्सीपार, वैशाली नगर सियान सदन, कुसुम कानन उद्यान, ज्ञान मंदिर एवं एन.डी.आर.एफ. में भी योग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय नागरिक शामिल रहेगें। आज महाराणा प्रताप उद्यान नेहरू नगर पश्चिम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। नगर पालिक निगम भिलाई का अपील है, पुरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है जो बड़ी गर्व की बात है तो आईये हम सब मिलकर सिविक सेंटर सेक्टर 05 में योग करें और निरोग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *