दुर्ग पुलिस द्वारा मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन, 1257 पुलिसकर्मी व परिजन हुए लाभान्वित


दुर्ग, दुर्ग पुलिस द्वारा जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवार के लिए एक दिवसीय मेगा मेडिकल केम्प का आयोजन अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई में किया गया। यह कैंप सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

आईएमए और शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 1257 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श का लाभ उठाया। मेडिकल जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों और चश्मों का वितरण भी किया गया।

90 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक राम श्रृंगार उपाध्याय द्वारा प्रथम ओपीडी रजिस्ट्रेशन कर शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में दुर्ग-भिलाई के 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं। जिनमें जनरल मेडिसिन, हड्डी, हृदय, शिशु, स्त्री रोग, कैंसर, न्यूरो, दंत, नेत्र सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सुविधा शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।

संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में आईएमए, डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. ए.पी. सावंत व शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों और संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *