
दुर्ग ।
दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति गंज सब्जी मंडी सिकोला भाठा, दुर्ग क्षेत्र में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां तीनों आरोपियों — संजय उके, अमित गजभिये और संजय साहू को पकड़ा गया।
तीनों के कब्जे से एक नीले रंग के पॉलिथीन बैग में रखा गया कुल 3.28 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 24,000 रुपये, और बिक्री से प्राप्त 400 रुपये नगद, कुल 24,400 रुपये की सामग्री विधिवत जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- संजय उके, 45 वर्ष, निवासी सद्भावना चौक, मोहन नगर
- अमित गजभिये, 36 वर्ष, निवासी सद्भावना चौक, मोहन नगर
- संजय साहू, 30 वर्ष, निवासी शंकर नगर, राजनांदगांव
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केशव राम कोसले, उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर एवं मोहन नगर थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।