भिलाई में सिरफिरे आशिक का कहर: युवती से बातचीत से इंकार पर परिजनों पर चाकू से हमला, 3 घायल



दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में एक सिरफिरे आशिक ने युवती से बातचीत करने से मना करने पर गुस्से में आकर उसके परिवार वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी युवक ने बीती रात युवती के घर पहुंचकर परिजनों के साथ मारपीट और चाकूबाजी की, जिसमें युवती के परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हमले में आरोपी को भी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब युवती और उसकी मां का मोबाइल नंबर रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया, जो हिंसा में बदल गया। युवक ने परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *