दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार


दुर्ग । दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव में एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीणों ने किया हंगामा
नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली कि ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे थे और उन्होंने घर को घेर लिया था।

पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा। टीम ने जाकर देखा तो गांववालों ने उस मकान को घेरकर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से हटाया और मकान के अंदर घुसी। पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

किराए के घर में चल रहा था अवैध धंधा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा कल्याण कॉलेज अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को थाने ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *