
रायपुर । रायपुर की खमतराई पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का अपराध दर्ज किया है। आरोपी ने 8 वर्ष पहले यह वसूली की थी और अब तक नौकरी नहीं लगवा पाया।
2018 पुलिस भर्ती के समय का मामला
यह मामला 2018 पुलिस भर्ती के समय का है, जिसकी प्रक्रिया अब तक चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जागृति नगर निवासी महेंद्र सिंह मानसर ने बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
महेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी जय वर्मा ने उसके भाई की पुलिस में नौकरी लगाने के लिए 10 लाख रुपये लिए थे, लेकिन अब तक नौकरी नहीं लगवा पाया। जब महेंद्र ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी हीलाहवाला करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।