
दुर्ग । दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत पिछले 27 दिनों में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 103 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी चालकों के वाहन जप्त कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ प्रत्येक पर ₹10,000 का अर्थदंड लगाकर कुल ₹10 लाख 30 हजार की वसूली की गई। साथ ही, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। यह अभियान प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से देर रात तक जिले के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर चलाया जा रहा है, जिसमें ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है।
