पत्नी पर गैंती से हमला करने वाला पति गिरफ्तार


भिलाई । भिलाई में दुर्ग पुलिस ने पत्नी पर गैंती से जानलेवा हमला करने वाले पति को गिरफ्तार किया है। हमले में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराया गया था।

घटना उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी की है, जहां 12 अप्रैल 2025 को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पति ने पत्नी पर गैंती से हमला कर दिया। आरोपी पति का नाम जागेंद्र कुर्रे है और उसने अपनी पत्नी गुलाब बाई कुर्रे पर हमला किया था।

आरोपी ने शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी से खाना मांगने पर विवाद शुरू हुआ था, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने गुलाब बाई के सीने और बाएं पैर में गंभीर चोटें पहुंचाई। गुलाब बाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *