दुर्ग जिले में पीलिया का संक्रमण फैला, 9 मरीज मिले और 22 में लक्षण दिखे

दुर्ग । दुर्ग जिले में पीलिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भिलाई नगर निगम के गौतम नगर क्षेत्र में अब तक पीलिया के 9 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों में इसके लक्षण दिख रहे हैं। सभी की जांच की गई है और एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीलिया के संक्रमण का कारण:

स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण में पाया गया है कि दूषित पेयजल की वजह से यह बीमारी वार्ड में फैल रही है। यहां के पार्षद विनोद सिंह की माने तो यहां इससे पहले डायरिया का संक्रमण हो चुका है। इसमें कई लोग बीमार हुए थे और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक बार फिर दूषित पानी की समस्या के कारण यहां पीलिया का संक्रमण देखने को मिल रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई:

तेजी से हो रहे पीलिया के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम वार्ड में सर्वे और घर घर जांच करने का काम कर रही है। भिलाई नगर निगम ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *