कवर्धा में जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में 6 अफसरों की टीम ने दबिश दी

जीएसटी टीम की कार्रवाई:
कवर्धा के बस स्टैंड स्थित न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में जीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई की है। बिलिंग को लेकर शिकायत मिलने पर कवर्धा लोकल जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। 6 अफसरों की टीम न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में दबिश देकर कागजात खंगाल रही है।

आईटी की बड़ी कार्रवाई:
रायपुर में बड़ी कार्रवाई जगदलपुर और रायपुर में आईटी ने 3 कारोबारियों के ऑफिस और फैक्ट्री समेत 10 ठिकाने पर छापेमारी की है। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप पर छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायत पर रेड चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी है। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे हैं। आईटी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *