बिलासपुर में जहरीली शराब से हुई 9 मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

घटना का विवरण:
बिलासपुर । कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। यहां केदार लोनिया नामक कोचिया अवैध रूप से बनाए गए मकान पर शराब फैक्ट्री चलाता था। पक्का मकान सरकारी जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।

प्रशासन की कार्रवाई:
प्रशासन का दावा है कि यहां 6 कोचिए हैं, जिनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में शराब पीने से एक सप्ताह के भीतर 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें जहरीली शराब पीने से मौत की बात सामने आई। जिम्मेदार अधिकारियों ने मौतों के अलग-अलग कारण बताए, जिसमें फूड प्वाइजनिंग भी बताया गया। वहीं, कांग्रेस की जांच टीम भी गांव पहुंची और नेताओं ने कहा कि, बीजेपी और प्रशासन गुमराह कर रहा है। घुटकू गांव अवैध शराब का हॉट-स्पॉट बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *