
बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार माजदा वाहन घर में घुस गई। घटना के समय घर में रात को नींद में सो रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
वाहन में ड्राइवर और हेल्पर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से दोनों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। गिधौरी थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।