छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का शिकंजा, कवासी लखमा और बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया

रायपुर । छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा आज ED के समक्ष पेश होने वाले हैं। ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को कुछ दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है।

इस मामले में ED ने कवासी लखमा, हरीश लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए थे। कवासी लखमा ने जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात कही है।

हालांकि, कवासी लखमा ने कहा है कि वह अनपढ़ आदमी हैं और आबकारी अधिकारी ए.पी. त्रिपाठी और उनके ओएसडी ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोलते थे वह उसमें हस्ताक्षर कर देते थे। लखमा के अनुसार घोटाले का मास्टरमाइंड एपी त्रिपाठी है।

इस मामले में ED जांच कर रही है और ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *