
रायपुर । रायपुर में आईएएस अधिकारियों के तबादले और नए प्रभारों की जानकारी सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि अमित कटारिया को सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा, मुकेश कुमार बंसल को सचिव, माननीय मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह पहले से ही सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर कार्यरत हैं।
यह आदेश अमित कटारिया के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद जारी किया गया है। मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।