रायगढ़ जिले में सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

रायगढ़ । कल रात घरघोड़ा थाना क्षेत्र के छाल रोड में एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक जय श्रीवास पिता राजाराम श्रीवास निवासी ग्राम बैहामुड़ा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कल रात लगभग 10:20 के आसपास मृतक जय श्रीवास काम करके रात अपने घर वापस लौट रहा था। उसी समय घरघोड़ा से छाल जाने रोड बाय पास के आगे बोर पारा के पास अज्ञात ट्रेलर ने ग्रामीण को ठोकर मारकर तड़पते हुए छोड़कर भाग गया।

मोहल्ले वासियों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिस पर 112 ने मौके पर पहुंचकर घायल को हॉस्पिटल लेकर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। शव को हॉस्पिटल में रख दिया गया है। आज घरघोड़ा पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *