रायपुर से मुंबई जा रही विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर । रायपुर से मुंबई जाने वाली विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की तबीयत खराब होने की वजह से विमान को नागपुर में ही उतार दिया गया।

विमान देर रात 11 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद विमान को आनन फानन में नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर के मुंह से खून निकलने की शिकायत हुई जिसके बाद रात 12 बजे नागपुर में विमान को उतार दिया गया।

जिसके बाद पैसेंजर की इलाज की व्यवस्था कराई गई। हालांकि पैसेंजर की हालात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *