छत्तीसगढ़ शासन ने इंजीनियरों के प्रमोशन और ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं

रायपुर । नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन और ट्रांसफर हुआ है। इसमें जयंत सिन्हा को सहायक संचालक से उप संचालक बनाया गया है, और उन्हें दुर्ग के क्षेत्रीय कार्यालय से संचालनालय में पोस्टिंग दी गई है।

इसके अलावा, बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ क्रांति अशोक कुमार को कार्यपालन अभियंता के पद से प्रमोट कर अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। इन्हें बिलासपुर के क्षेत्रीय कार्यालय से संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

विनिता वर्मा और दीपक कुमार खाण्डे को सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। दोनों ही अधिकारी अपने पूर्ववर्ती जगहों में पदस्थ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *