
बीजापुर । बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है¹।
इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डालेर निवासी कुम्मेश कुंजाम की देर रात माओवादियों ने गला घोंट कर हत्या कर दी²। इसके बाद शव को चिहका – टिंडोडी मार्ग पर फेंक दिया गया।
घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है³। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।