
गोंदिया । महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा बिंद्रावन टोला गांव के पास हुआ, जब एक बस बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई¹।
महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी, जब यह हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। लोगों के मुताबिक घटना दोपहर 12.30 बजे के करीब की हुई।
बस ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस को कट मारा, जिससे बस अनकंट्रोल हुई और सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला।
घायलों को इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।