छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए

रायपुर । राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें तीन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।

रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। रोहित व्यास को सीएम के गृह जिले जशपुर का कलेक्टर बनाया गया है, इससे पहले वे सूजरपुर कलेक्टर थे। मोहला-मानपुर कलेक्टर एस जयवर्धन को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

जन्मेजय महोबे को महिला बाल विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। जगदीश सोनकर को बिना विभाग में मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। विजय दयाराम को प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई को बस्तर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। कुमार विश्वरंजन को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। जयंत नाहटा को सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *