दुर्ग रेंज पुलिस में पदोन्नति: उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सुखदेवे बने निरीक्षक

दुर्ग । पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने उप निरीक्षक (अ) जितेंद्र कुमार सुखदेवे को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत किया।

पदोन्नति समारोह

आज दिनांक 22.10.2024 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने श्री जितेंद्र कुमार सुखदेवे को पदोन्नति प्रदान की और उनके उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि श्री जितेंद्र कुमार अपनी दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने नए उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी

इस अवसर पर कार्यालय पु म नि दुर्ग रेंज से डीएसपी श्री पनिक राम कुजूर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, स्टेनो श्रीनिवास राव, लिपिक उप निरीक्षक (अ) श्री सफ़ीख खान, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *