बलरामपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम पर हमला

बलरामपुर । बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर जमकर तोड़तोड़ की। हमले के समय गाड़ी में पूर्व विधायक के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे।

हमले के बाद उन्होंने बलरामपुर एसपी एवं सूरजपुर एसपी को पत्र लिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉ. प्रीतम राम ने 2023 के विधानसभा चुनाव में लुंड्रा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें भाजपा के प्रबोध मिंज ने 24128 वोटों से हराया था। चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटा दी गई थी, जिनमें डॉ. प्रीतम राम भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *