
रायपुर ।रायपुर में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी जोरों-शोरों पर है। उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। समापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। दिवाली के कारण राज्योत्सव 4 से 6 नवंबर तक चलेगा।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। राज्य अलंकरण सम्मान भी दिया जाएगा। तीनों दिन छत्तीसगढ़ और मुंबई के कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
इसके अलावा, आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। वे पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन कर सकते हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।