
दुर्ग । मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन आज फिर से मौसम ने अचानक मिजाज बदल दिया। दुर्ग के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि गरियाबंद जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। किसानों की चिंता बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में हल्की माध्यम बारिश होने के आसार हैं।
बीते दिनों बारिश थमने से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।