
भिलाई । भिलाई के सेक्टर 4 स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में चोरी हुई। चोरों ने भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े, फिर दान पेटी तोड़कर रुपये और पैसे लूटे। सीसीटीवी में चोरी की पूरी करतूत कैद हो गई। सुबह मंदिर का ताला टूटा मिला, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, चोरों की पहचान की जा रही है।

मंदिर के दान पेटी से रुपये और पैसे लूटे गए। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। चोरों की तलाश जारी है।
