कोरबा के टीपी नगर में सी मार्ट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

कोरबा । कोरबा के टीपी नगर स्थित सी मार्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत लाखों के सामान जल गए। दुकान संचालक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि एसी में आग लगने से बिजली संबंधित सामान जलने लगे। ग्राहक और कर्मचारी बाहर निकलकर भागे। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।

आग लगने की घटना शाम 10 बजे के आसपास हुई। दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी एसी में आग लग गई। दमकल वाहन को तत्काल सूचना दी गई। नगर सेवा और सीएसईबी की दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दुकान के अंदर का सामान जलकर खाक हो गया। नुकसान की रकम का आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन लाखों के सामान जल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *