
जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा के भालेराय मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रावण संवाद के लिए लगाया गया स्काई लिफ्ट पलट गया, जिसमें राम, लक्ष्मण और हनुमान के पात्र निभा रहे कलाकारों को हल्की चोट आई। इसके अलावा, तीन दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे के समय सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे। स्काई लिफ्ट के नीचे गिरने की घटना कुछ देर तक दर्शकों को समझ में नहीं आई, लेकिन जब इसकी जानकारी फैली तो दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को किसी तरह से बाहर निकालकर उपचार के लिए रवाना किया गया।

इस हादसे के बाद 15-20 मिनट की हलचल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। आयोजक समिति की इस तरह की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं।