छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: सौतेले पिता ने चार साल के बेटे को पटक-पटककर मार डाला

कोरबा । कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी मंजीत ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद अपने बेटे को कमरे में बंदकर पटक-पटककर मार डाला। मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था। वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था, लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी।

बीते शनिवार की रात मंजीत नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटककर मार डाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *