छत्तीसगढ़ में हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। उतई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के आरोपियों को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लोहे के राड, धारदार कटर और मोटर साइकिल भी बरामद की गई है।

प्रार्थिया सुशीला सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति द्वारिका प्रसाद सिन्हा की हत्या किशन उर्फ छोटू राजपूत, गणेश नायक और जयसिंग बांधे ने मिलकर की थी। आरोपियों ने पुरानी रंजीश की बात को लेकर द्वारिका को धमकी दी थी और फिर लोहे के सरिया, धारदार कटर और बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि घटना के पूर्व वे शराब पी रहे थे और द्वारिका प्रसाद सिन्हा के साथ विवाद हो गया था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 296/2024 धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध किया है। इस मामले में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. किशन उर्फ छोटू राजपूत पिता ईश्वर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी गोवर्धन चौक नेवई थाना नेवई जिला दुर्ग
  2. गणेश नायक पिता हुरमी नायक उम्र 26 वर्ष निवासी स्टेशन मरोदा एचएसीएल कालोनी वार्ड 17 थाना नेवई जिला दुर्ग
  3. जयसिंग बांधे उर्फ थाडू पिता घनश्याम बांधे उम्र 24 वर्ष निवासी स्टेशन मरोदा एचएसीएल कालोनी वार्ड 17 थाना नेवई जिला दुर्ग

इस मामले में पुलिस टीम ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *