बीजापुर में नक्सली हमला: ग्रामीण की मौत, मुखबिरी का आरोप

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना पोषड़पल्ली गांव की है।

नक्सलियों ने लाश के पास एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें मुखबिरी की सजा देने की बात कही गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस इसे लेकर जांच में जुट गई है।

बता दें कि बीतें दिनों जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। जवानों ने एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया था। अबूझमाड़ इलाके में नक्सली बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे। जवानों की इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर दबिश दी और इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *