बलरामपुर में बड़ी ठगी: 30 गांव के लोगों से 20 करोड़ रुपए की ठगी

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के चलगली थाना क्षेत्र में एक बड़े ठगी का मामला सामने आया है। एक शातिर ने 30 गांव के लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर लगभग 20 करोड़ रुपए की ठगी की है। पीड़ितों ने पीएम आवास योजना और धान की फसल गिरवी रखकर पैसा गंवाया है।

50 से ज्यादा पीड़ितों ने थाने में शिकायत की है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, अन्य लोगों के साथ भी ठगी होने की आशंका है। यह ठगी ANTOFAGASTA ऐप के माध्यम से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *