
महासमुंद ।महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक गुरुद्वारे में देर रात चोरी हो गई है। चोरों ने गुरुद्वारे में रखे दानपेटी को पार कर दिया और लगभग 1 लाख रुपये चोरी कर लिए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
गुरुद्वारे के प्रबंधन ने बताया कि दानपेटी में रखे पैसे गुरुद्वारे के निर्माण और संचालन के लिए उपयोग किए जाते थे। चोरी की घटना से गुरुद्वारे के सदस्यों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।