छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा एक्शन: पैंगोलिन तस्करी में 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई में 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पैंगोलिन की तस्करी में शामिल थे। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये तस्कर ओडिशा से पैंगोलिन पकड़कर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में हैं।

वन विभाग ने इन तस्करों को करपावण्ड वन परिक्षेत्र से लगे उड़ीसा बॉर्डर पर घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने इन तस्करों के पास मौजूद जूट के थैले से एक जीवित पैंगोलिन को बरामद किया है। पैंगोलिन एक संरक्षित वन्य प्राणी है, जिसकी तस्करी और व्यापार कानूनन अपराध है।

वन विभाग ने पैंगोलिन को अपने कब्जे में लेकर चारों को हिरासत में लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल भी जब्त की गई है। पैंगोलिन की तस्करी दुनिया में सबसे ज्यादा होती है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *