
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। घटना शुक्रवार को सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में हुई।
मृत युवक रोहित साहू के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और आरोपी युवक को फांसी दी जाए।
पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।