
भिलाई । भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 29 और 30 सितंबर को जलापूर्ति बाधित नहीं होगी। पहले यह बताया गया था कि शिवनाथ नदी से इंटकवेल में आने वाली पाइप लाइन में लीकेज की समस्या के चलते जलापूर्ति बाधित रहेगी।
लेकिन भिलाई के कमिश्नर बजरंग दुबे ने बताया कि मरम्मत के लिए भेजी गई टीम ने पता चला कि लीकेज वाली पाइप लाइन दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाली है। इसके बाद दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने इंजीनियर्स की टीम को मरम्मत के लिए भेज दिया है। यह काम देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा।
भिलाई निगम क्षेत्र में आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगी, क्योंकि बिजली के पोल लगाए जाने के चलते यह आवश्यक है।