दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी

नई दिल्ली। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। रेलवे ने 10,500 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे लगभग 1 करोड़ यात्रियों को अपने घरों की यात्रा करने में आसानी होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं और 2024-2025 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इसके अलावा, 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सकेगा।

यूपी-बिहार के लोगों के लिए यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होता है। इस दौरान स्थिति ऐसी हो जाती है कि दो-तीन महीने पहले से ही अधिकांश ट्रेन की टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण यात्रा करना अक्सर मुश्किल हो जाता है।

रेलवे की यह विशेष तैयारी यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी और उन्हें अपने घरों की यात्रा करने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *