
रायपुर । उरला थाना इलाके के अछोली स्थित दाऊ का बाड़ा से पुलिस ने एक शख्स की लाश संदिग्ध हालत में बरामद की है। मृतक की पहचान शंकर दास मानिकपुरी उर्फ चीरा के तौर पर हुई है, जो आछोली उरला का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि शंकर दास मानिकपुरी का नाम थाने में गुंडा-बदमाश के तौर पर दर्ज था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।
इलाके के नामी बदमाश होने के कारण यह चर्चा है कि क्या शंकर दास मानिकपुरी ने आत्महत्या की है या फिर किसी तरह की अनहोनी हुई है? इस मामले में पुलिस उसके करीबियों से पूछताछ कर सकती है।