
भिलाई। बीट क्वीन का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए का ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि स्मृति नगर जुनवानी सुपेला निवासी वैष्णवी नायर ने शिकायत किया है कि नागपुर निवासी तन्मय विनोद कोहड ने बीट क्वाईन के नाम से कम समय में अधिक रकम कमाने का लालच देकर 36 लाख 15 हजार 212 रुपए का धोखाधड़ी किया है। पीड़िता वर्ष 2012 मे बीआईटी कालेज दुर्ग मे पढाई कर रही थी। तब 2016 में पास आउट हुआ वर्ष 2014 में कालेज में तन्मय विनोद कोहड पढाई करता था। परिचय होने के बाद 2019 मे तन्मय विनोद कोहड पीड़िता को कॉल कर अपनी बहन के जॉब के लिए बात किया था। अगस्त 2020 मे तन्यम ने फोनकर बताया कि बीट क्वाईन मे अच्छा पैसा रिटर्न मिलता है। पैसा इन्वेस्ट करने का झांसा दिया।लुभावने वादा कर विभिन्न समय में पहले 7800 रुपए दी। जिसमें में पीड़िता को तन्मय 6500 रुपए लौटाया। बडी रकम डालने में अधिक लाभ होने का झांसा देकर बीट क्वाईन के लिए खाते से रुपए ट्रांसफर करना शुरु कर दी। आरोपी तन्मय ने महिला का झांसा देकर लाखों रुपए ट्रांसफर करा दिया लेकिन लाभांश रुपए पीड़िता को नहीं लौटाया गया। परेशान पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की।