कोरबा में उल्टी दस्त का प्रकोप, 1 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

कोरबा। कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत घुमानीडांड में उल्टी दस्त जैसी बीमारी फैल गई है। इस बीमारी के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग इस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहा है.

गांव में बीमारी का प्रकोप

गांव के 8 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ जड़गा के उपस्वास्थ्य केंद्र में और कुछ पोंडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज करा रहे हैं। गांव में हैजा फैलने की बात से हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

स्वास्थ्य अमला इस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहा है। न ही गांव में किसी तरह का कैंप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *