
भिलाई.
थाना भिलाई 3 अंतर्गत युवक की हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है । आरोपियों ने मिलकर युवक को मोबाइल दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए । पहले उसे शराब का सेवन कराया, इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी । प्रकरण में पुलिस ने पाया की एक आरोपी ने इतनी मात्रा में शराब पी ली थी कि मौके से भाग नहीं सका था।
सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि नरेन्द्र नवरंगे नामक युवक की हत्या कर फरार चल रहे चंदनपारा लेबर केम्प जामुल हाल निवास, गणेश मंदिर के पास राजीव नगर जांमुल निवासी जितेन्द्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जितेन्द्र वर्मा ने मृतक को मोबाइल दिलाने के नाम पर छावनी बुलाया। एसीसी चौक के पास जितेन्द्र वर्मा के दोस्त सोनू और अन्य युवक मिला। जितेन्द्र वर्मा अपनी बाइक में शराब की बोतल रखा था। शराब पीने के बाद हथखोज बीईसी कंपनी के पीछे शाम को पहुंचे। लेकिन जितेन्द्र वर्मा शराब नही रखने की बात दोस्तों को बताया था। मृतक नरेन्द्र नवरंगे शराब को लेकर मना किया। इस दौरान नरेन्द्र गाली गलौच कर जबरदस्ती जेब में हाथ डालने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और जितेन्द्र वर्मा, सोनू और उसका दोस्त तीनों मिलकर हाथ मुक्का से नरेन्द्र को मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर पहुचे युवकों को जितेन्द्र वर्मा अपने बेल्ट से मारने लगा। आरोपी जितेन्द्र वर्मा ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी थाना क्षेत्र का पुराना अपराधी है।