भारत-नेपाल यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू!

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योंगिकी मंत्री ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ महाराज, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यटक अब भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का बेहतरीन अनुभव कर सकेंगे। यह ट्रेन अपने पैकेज में अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ और पशुपतिनाथ को कवर करेगी। ठहरने और यात्रा की सभी व्यवस्थाएं भारतीय रेलवे द्वारा वहन की जाएंगी

अब तक सबसे लोकप्रिय यात्रा ट्रेनों में श्री रामायण यात्रा, श्री जगन्नाथ यात्रा, बुद्ध यात्रा, महावीर यात्रा, गुरु कृपा यात्रा, ज्योतिर्लिंग भक्ति यात्रा, अंबेडकर यात्रा, चारधाम यात्रा, पुण्य काशी यात्रा, पूर्वोत्तर खोज, उत्तर भारत यात्रा और दक्षिण भारत यात्रा आदि शामिल हैं।

भारत गौरव यात्रा ट्रेन का पैकेज:

फर्स्ट एसी केबिन:

  • सिंगल व्यक्ति: ₹1,05,500
  • दो व्यक्ति: ₹89,885 प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति: ₹87,655 प्रति व्यक्ति
  • चाइल्ड विद बेड: ₹82,295

सेकेंड एसी (2 एसी):

  • सिंगल व्यक्ति: ₹94,735
  • दो व्यक्ति: ₹79,120 प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति: ₹76,890 प्रति व्यक्ति
  • चाइल्ड विद बेड: ₹71,535

थर्ड एसी (3 एसी):

  • सिंगल व्यक्ति: ₹81,530
  • दो व्यक्ति: ₹66,650 प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति: ₹64,525 प्रति व्यक्ति
  • चाइल्ड विद बेड: ₹60,900

फर्स्ट एसी (1 एसी) कूप:

  • दो व्यक्ति: ₹99,640 प्रति व्यक्ति

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति का अनुभव कराने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत भारत गौरव यात्रा के रूप में एक के बाद एक भारत गौरव यात्रा ट्रेनें जोड़ी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *