
गोविंदा चौहान । दुर्ग.
जिले में लगातार दूसरे आग लगने की घटना से हालाकान मच गया. मंगलवार सुबह राइस मिल में आग लगी थी। उस भीषण आग को बुझाने में फायर बिग्रेड को 7 घंटे की कड़ी मशक्कात करनी पड़ी थी। देर रात दुर्ग शहर के गवली पारा स्थित सोने चांदी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.

फैक्ट्री मकान में चलाई जा रही थी. चार्जिंग में लगी ईवी स्कूटर से शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी उठी और चंद मिंटों में चिंगारी ने भीषण लपटों का रूप ले लिया. सुचना मिलते ही सिटी कोतवाली दुर्ग की पेट्रोलिग टीम मौके पर पहुँची. दूसरी मंजिल पर फंसे दो पुरुष और एक महिला को तीन पुलिस कर्मी योगेश चंद्राकर, नवीन यादव और उत्कर्ष सिंह ने अपनी जान परवाह न करते हुए समय रहते तीनों को रेस्क्यू किया। इस बीच सूचना पर पहुंचे फायर फाइटरों की टीम आग बुझाने में जुट गई है। उन्हें भी आग पर पूरी तरह काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।


