
रायपुर । छत्तीसगढ़ के बसना विधायक संपत अग्रवाल को शुक्रवार की सुबह अचानक माइनर हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से उन्हें रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
विधायक के बेटे सुमित अग्रवाल ने बताया कि बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ। वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त करते हुए बिना देरी किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, डॉ. संपत अग्रवाल को मेजर हार्ट अटैक आया है। उनके हृदय पर 3 ब्लॉकेज बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक ब्लॉकेज 100%, दूसरा बाल ब्लॉकेज 90% और तीसरा ब्लॉकेज 60% बताया जा रहा है। 100% ब्लॉकेज को तत्काल उपचार कर खोल गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बालाजी अस्पताल में जाकर विधायक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है। वे बहुत ही जल्द ठीक हो जाएंगे।