प्रधानमंत्री आवास में नए सदस्य का शुभ आगमन, पीएम मोदी ने बछड़े के साथ वीडियो साझा किया

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गाय के बछड़े के साथ दिखाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।”

इस वीडियो में पीएम मोदी बछड़े के साथ खेलते और उसे प्यार से सहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *