मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश: पुलिस को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है

राजनांदगांव रेंज पुलिस को निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव रेंज पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि रेंज में कुछ जगह अच्छे काम हुए हैं, लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है, पुलिस के संरक्षण के आरोप लगते है, ये बिलकुल नहीं होना चाहिए, अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों में जांच को लेकर काफी आक्रोश है, शिकायत मिलती है की जांच टीम सही से जांच नही कर रही, अधिकारी जांच में उपस्थित नही रहते है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, काम में लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

दुर्ग रेंज पुलिस को निर्देश

मुख्यमंत्री ने दुर्ग रेंज पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है,हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है।

उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए, किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो, नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतोष करना नही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है, पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है ,जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें, धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए , ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना है, ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *